logo

दवा दिलाने के बहाने विधवा भाभी को ले गया होटल, दोस्तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म 

13166news.jpg

द फॉलोअप टीम, कानपुर:

कानपुर जिले के बजरिया थानाक्षेत्र से एक विधवा के साथ दुष्कर्म की खबर आ रही है। पीड़िता के पति का देहांत हो चुका है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि 15 सितंबर को वो दवा लेने मूलगंज आई थी। तभी उसके रिश्ते का एक देवर रिजवान मिल गया। वो महिला को दवा दिलाने के बहाने हालसी रोड स्थित क्लासिक होटल में ले गया।  यहां आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। 

कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। तभी आरोपी ने एक साथी शहनवाज को भी बुलाया और दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। होश आने पर महिला ने देखा कि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त हैं। तब उसने शोर मचाया आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने और परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी गिरफ्तार हुए 
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि महिला विधवा है। पीड़िता के अनुसार वो दवाई लेने गई थी तभी उसे दूर के रिश्ते का एक देवर मिला और उसने महिला के साथ धोखाधड़ी से दुष्कर्म किया। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो उसे आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता डरी हुई है। 

जेल भेजे गए आरोपी 
वारदात के तुरंत बाद महिला होटल से निकलकर सीधे बादशाही नाका थाने पहुंची थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है। होटल के मैनेजर व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में होटल मैनेजर श्याम राठौर ने घटना की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि उनके होटल में कोई घटना नहीं हुई।